फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता औरैया : औरैया जिले में फफूंद के गांव शाह आलमपुर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से सात लोग झुलस गए। घटना उस समय हुई जब बेटी की शादी के बाद मां रिश्तेदारों के लिए खाना बनाने जा रही थी। सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है।बुधवार को गांव शाह आलमपुर में कमलेश सविता की बेटी की शादी थी। गुरूवार सुबह विदाई हो गई थी। कमलेश के पुत्र गजेंद्र के अनुसार शाम को खाने की तैयारी हो रही थी। इस बीच सिलेंडर खत्म होने के कारण दूसरा सिलेंडर लगाया गया था।वहीं, शाम लगभग आठ बजे रिश्तेदारों के लिए घर के रसोईघर में कमलेश की पत्नी गीता देवी, भतीजी रुमन पुत्री सियाराम और कंचौसी निवासी रिश्तेदार गुड्डी देवी खाना बना रहीं थी। तभी सिलेंडर से लीक हो रही गैस की वजह से अचानक आग लग गई।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know