Top News

एक सप्ताह पूर्व बिधूना रामगढ मार्ग रावतपुर गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक

बिधूना 
 एक सप्ताह पूर्व बिधूना रामगढ मार्ग रावतपुर गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रुप घायल हो गई थी। बेटे द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया था। मौजूद चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया था। हालत में सुधार न होने पर परिजन ने कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गई। 
       प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटवॉइ क्षेत्र के गांव असजना निवासी प्रदीप कुमार अपनी मां मिथलेश कुमारी के साथ 23 नवंबर को बिधूना से बाइक द्वारा
घर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में बिधूना रामगढ मार्ग पर रावतपुर गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई थी। परिजनों द्वारा महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया था।चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया था। हालत में सुधार न होनें पर स्वजन नें कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर बुधवार की दोपहर बाद महिला की मौत हो गई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने