Top News

तमंचे के बल पर बाइक सवार युवकों ने महिला से की लूटपाट

तमंचे के बल पर बाइक सवार युवकों ने महिला से की लूटपाट

 बिधूना तहसील क्षेत्र के गांव सहार बिधूना मार्ग पर भगवंतापुर पुलिया के पास बाइक सवार तीन युवकों ने बाइक सवार दंपती को रोककर तमंचा के लगाकर जेवरात व कपड़ों से भरा बैग छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस मामले की जांचपड़ताल में जुटी।
      सहार थाना क्षेत्र के गांव उतमापुर निवासी उमाशंकर पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार की देर शाम क्षेत्र के गांव रौंदापुर से रिश्तेदार नरेंद्र के साथ पत्नी सरिता व बच्चे बाइक द्वारा घर आ रही थी।तभी रास्ते में डोंडापुर पेट्रोल पंप के पास पत्नी व बच्चें मेरे साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे तभी रास्ते में भगवंतापुर गांव के पास पुलिया पर बाइक सवार तीन युवकों ने बाइक रोककर तमंचा लगा दिया और पत्नी के सोनें की चैन,मटरमाला, मंगलसूत्र, पायलें समेंत अन्य जेवरात व कपड़ों से भरा बैग छीनकर  भाग गए। 
पुलिस मामले की जांचपड़ताल में जुटी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने