जीजा के यहाँ रह रही युवती ने फ़ासी लगाकर की आत्महत्या!
ब्यूरो सौरभ त्यागी/महेन्द्र गौतम जालौन
जालौन
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम ईंटो में 25 वर्षीय युवती ने साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली! सूचना पर ईंटों चौकी इंचार्ज योगेन्द्र शर्मा दीवान अरविंद सिंह हमराही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे! शव को उतारकर पोस्टमार्डम के लिए भेजा व विधिक कार्यवाही की!
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम पुत्री साधुराम उम्र 23 वर्ष निवासी कुरेपुरा कनार अपने जीजा अनुराग निवासी ईंटों के यहाँ रहकर नीट की तैयारी कर रही थी! युवती के तीन भाई हैं जिसमे दो भाई गुजरात मे रहते है! माता पिता की म्रत्यु बचपन में ही हो चुकी थीं! वह कई वर्ष से अपने जीजा के यहां ईंटो में रह रही थी! आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका! गोहन थाना व ईंटों चौकी पुलिस जांच मे जुटी है! युवती द्वारा आत्महत्या की खबर मिलते ही मोहल्ला काली नगर में मातम छा गया!परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है!

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know