विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, नींबू करें प्रयोग
गर्मियों में अमृत के समान माना जाता है गुणकारी नींबू
कंचौसी,औरैया। नींबू को प्रत्येक ऋतु में लाभकारी माना जाता है इसकी अनेक जातियां है, जैसे कागजी, कलान, सिडलैस, रंगपुर लाइन,विक्रम व प्रोमलिनी किन्तु इनमे कागजी नींबू अच्छा माना जाता है।इसका हिंदी नाम जेमबिरी नींबू तथा अंग्रेजी में इसे लेमन कहते हैं।नींबू में 6से 7 प्रतिशत साइट्रिक अम्ल होता है। नींबू को विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है,यह कब्ज, किडनी खराब गले और मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है। एक सामान्य नींबू में 31mg तक विटामिन सी होता है।एक वयस्क के लिए 65से 90 एमजी विटामिन सी जरूरी बताया जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह विकिपीडिया वंश का है।
नींबू के कुछ उपयोगी घरेलू नुस्खे - एक नींबू का रस एक गिलास गर्म पानी के साथ रात्रि में लेने से दस्त खुलकर आता है। एक नींबू आधा गिलास पानी में निचोड़कर और शक्कर मिलाकर पीने से खट्टी डकारों का आना बंद हो जाता है।बारह ग्राम नींबू का रस, छह ग्राम अदरक का रस छह ग्राम शहद मिलाकर पीने से पेट का दर्द ठीक हो जाता है। नींबू का रस,शहद,दोनो एक एक चम्मच स्वादानुसार नमक मिलाकर पीने से हिचकी बंद हो जाती है।नींबू के रस को चार गुना ग्लेसरिन मिलाकर चेहरे पर रगड़ने से त्वचा कोमल और चिकनी हो जाती है जिससे कील मुंहासे भी मिट जाते है।दाद को खुजलाकर दिन में तीन चार बार नींबू रगड़ने से दाद ठीक हो जाती है।आंखों के नीचे काले दाग धब्बों पर नींबू का रस दूध की मलाई में मिलाकर लगाइए इससे वहां का स्याहपन दूर हो जाता है। नींबू और अदरक की चटनी भोजन के साथ खाने से भूख जाग्रत होती है मौसम के अनुसार इसमें हरा धनियां भी मिला सकते है।यदि नाखून न बढ़ते हों तो गर्म पानी में नींबू निचोड़कर उसमें पांच मिनट तक उंगलियां डाले फिर तुरंत ही हाथ ठंडे पानी में डाले इस क्रिया से नाखून बढ़ जाते है।यदि पेट में कीड़े हों तो नींबू के बीजों को पीसकर चूर्ण बना लें और इसे पानी के साथ लें इससे पेट के कीड़े मर जाते है।मनुष्य को निरोगी रहने के लिए नींबू का सेवन सदैव करते रहना चाहिए।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know