Top News

तमंचे चाकू से लैस होकर जबरन घर में घुसकर लगभग आधा दर्जन लोगों ने युवक को जान से मारने की

बिधूना । तमंचे चाकू से लैस होकर जबरन घर में घुसकर लगभग आधा दर्जन लोगों ने युवक को जान से मारने की नियत से तहसील के पीछे ले जाकर मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल सुजीत कुमार ने बताया कि युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना में कार्यवाही की जा रही है। 
शुक्रवार की देर रात्रि आदर्श नगर किशनी रोड निवासी आकर्ष पुत्र रामदीन घर पर था। तभी देवांशू चैहान पुत्र पुष्पेन्द्र चैहान निवासी किशनी रोड बिधूना, रोहित उर्फ गुलशन पुत्र महेश यादव निवासी बमुराहा, शिवम उर्फ सत्या पुत्र महेश चक्रवर्ती निवासी आदर्शनगर व अरबाज खान पुत्र नामालूम उसके घर पर आये और गाली गलौज करने लगे। आकर्ष द्वारा गालियां देने से मना किये जाने पर राहित ने तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया । पीडित के घर में घुसने पर उक्त विपक्षियों ने एक राय होकर घर में घुसकर उसे जबरन तहसील के पीछे ले गये और तमंचे चाकू से हमला कर मरणासन्न हालत में छोडकर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पीडित ने रात्रि में कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोततवाली पुलिस ने बताया है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم