Top News

मिशन शक्ति के तहत एन्टी रोमियो अभियान जनपद में लगातार जारी

मिशन शक्ति के तहत एन्टी रोमियो अभियान जनपद में लगातार जारी

औरैया।  पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार थानों की एन्टी रोमियों टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों व स्कूल/कालेजों के आस-पास चेकिंग की गई। इस अवसर पर बिना कारण घूमने वाले लड़को /शोहदों की चेकिंग की गयी साथ ही साथ टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कालेजों में महिला/छात्राओं से उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध मे साइबर अपराधों से बचने व सोशल मीडिया का प्रयोग करने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा छात्राओं को सशक्त व स्वावलंबन बनने व सशक्त करने हेतु महिला हेल्पलाइन नं0-1090,181,112, महिला अपराध की जानकारी देकर तथा उनके अधिकारो के प्रति जागरुक किया गया तथा आने वाली कोचिंग सेंटर बाजार पार्क स्टेडियम, मंदिरों आदि जगहो पर जाकर महिलाओं व लड़कियों को सुरक्षा का माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم