बिधूना।
बेला थाना क्षेत्र के गाॅव कसहरी मे सूने घर में कमरे के अन्दर एक युवक संदिग्ध अवस्था में बेहोश पड़ा मिला। स्वजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहाॅ पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया युवक की मौत से स्वजनो का रोरोकर बुरा हाल।
सोमवार को बेला थाना क्षेत्र के गाॅव कसहरी निवासी 23 वर्षीय आकाश पुत्र स्वर्गीय सर्वेश सूने घर में कमरे के अन्दर संदिग्ध अवस्था मेे बेहोशी की हालत में पड़ा था। स्वजनों ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया जहाॅ पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। युवक के चचेरे भाई अंशू ने बताया कि वह इटावा से लौटकर दोपहर मेे घर आया आवाज देने से न बोलने पर कमरे मे जाकर देखा तो बेहोशी की हालत मे पडे थे।इस सम्बन्ध में बेला एसओ जीवाराम ने बताया कि जानकारी मिली है पुलिस को भेजकर पोस्टमार्टम कराया जायेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know