औरैया नहीं आई बारात घर में सूना रह गया मंडप
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
झालरों से सजे घर में बज रहे मंगल गीतों के साथ बर व बारात का इन्तेजार हो रहा था लेकिन समय बीतने के साथ नही आई बारात सूना रह गया मंडप , जहां पिता बेटी के हाँथ पीले करने के लिए सारी तैयारियां कर चुका था। भाई बहन की डोली खुशी से निकालना चाहते थे।लेकिन क्या मालूम मंडप सूना रहेगा दहेज की खातिर , सामर्थ के हिसाब से खूब दिया दान दहेज लेकिन उनकी मांग और बढ़ती चली गई आज यानी 10 मई को आनी थी बारात लेकिन 2 दिन पहले यानी 8 मई को बारात लाने से किया मना ।
यूपी के औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में जहां एक लड़की की 10 तारीख को बारात आनी थी लेकिन पैसे के लालची ससुराल वाले लड़की की बारात लेकर नहीं आए जिसके पिता को काफी ज़िल्लतों को झेलनी पड़ी है।
वही लड़की के पिता ने समर्थ के हिसाब से दान दहेज नगदी दी , वही आरटीजीएस के माध्यम एवं नगद दी लेकिन दहेज के लालचियों द्वारा दो पहले बारात लाने से मना कर दिया क्यों कि उनकी मांग 1 गाड़ी एवं नगद रुपयों की और डिमांड आ गई ।वही लड़की के पिता द्वारा पुलिस से शिकायत की गई वही लड़के के ऊपर रेप जैसी घटना भी की बात भी सामने आई है।जिसका मामला बिधूना कोतवाली में दर्ज कराया गया ।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज ग्राम निवासी सूरज प्रसाद ने कोतवाली बिधूना में तहरीर दी उनकी बेटी की शादी 10 तारीख को सौरिख जिला कन्नौज से प्रमोद कुमार के वेटे आंकित के साथ तय हुई थी ।10 मई को बारात आनी थी लेकिन प्रमोद कुमार ने दहेज में आर्टिगा कार एवं नगदी की और डिमांड बड़ा दी ।दो दिन पहले 8 तारीख को बारात लाने से मना कर दिया ।वही आरोप लगाया अंकित की बहन अंकित के साथ 28 तारीख को मेरे घर आई आई और 1 लाख रुपये की बात और रखी इसको लेकर प्राथी पैसे लेने रुरुगंज बैंक चला आया और अंकित की बहन लड़की की मां को बाजार के बहाने ले आई उस समय अंकित ने मेरी बेटी के साथ गलत काम किया उसने अपनी मां को बताने की बात कही तो अंकित ने कहा अगर कुछ बताया तो हम शादी तोड़ देंगे ।वही पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सुरु कर दी ।
वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकद्दमा पंजिकृत कर लिया यह सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि एक बार फिर से दहेज लोभियों की भेंट एक और लड़की चढ़ी हालांकि इसमें जान तो किसी की नहीं गई लेकिन एक पिता का मान सम्मान तो जरूर चला गया क्योंकि बरात ना आने का जो गम है उन पर बीत रहा है वह केवल वही जान सकते हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know