Top News

बिधूना रामगढ मार्ग पर सरैया भिखरा गांव के समीप आटो व ई रिक्शा में भिडन्त हो गई। भिडन्त में

बिधूना । बिधूना रामगढ मार्ग पर सरैया भिखरा गांव के समीप आटो व ई रिक्शा में भिडन्त हो गई। भिडन्त में आटो पलट गया जिससे आटो में सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहाँ चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को मिनी पीजीआई सैंफई रिफर कर दिया। 
   मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी जयसिंह अपनी पत्नी अनीता, पुत्र कुश व कपिल पुत्र रक्षपाल के साथ इटावा दवाई लेने जा रहा था। तभी बिधूना रामगढ मार्ग पर सरैया गांव के सामने सामने से आ रहे ई रिक्शा से जोरदार भिडन्त हो गई। भिडन्त से आटो पलट गया। जिससे अनीता, कुश व कपिल घायल हो गये। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुश व कपिल को मिनी पीजीआई सैंफई रिफर किया है। कोतवाल सुजीत वर्मा ने बताया कि आटो व ई रिक्शा भिडन्त की सूचना मिली थी। घायलों को सीएचसी में उपचार के लिये पहुंचाया गया है फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। 
 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने