योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के व श्री श्री परमहंस योगानंद के गुगुरुदेव स्वामी श्री युक्तेश्वर गिरी जी महाराज का जन्मदिन रौनक शर्मा ने दुर्गा मंदिर बिधूना पर शरबत वितरण कर मनाया,, युक्तेश्वर गिरी जी महाराज 19वीं शताब्दी के महान क्रिया वान योगी थे उनके गुरुदेव लाहिड़ी महाशय ने उन्हें क्रिया योग की दीक्षा बनारस में दी थी। इन गुरुओं की श्रंखला इस प्रकार है महावतार बाबाजी ,लाहिड़ी महाशय, स्वामी श्री युक्तेश्वर गिरी ,,श्री श्री परमहंस योगानंद।। स्वामी श्री युक्तेश्वर जी के शिष्य परमहंस योगानंद जी ने उनके कहने पर अमेरिका में self-realization फैलोशिप 1920 में और इंडिया में योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया का आश्रम स्थापित किया यह आश्रम क्रिया योग की शिक्षा प्रदान करता है।। जिससे कम समय में व्यक्ति ईश्वर को आत्मसात कर सकता है।
योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के
बल्लू शर्मा
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know