बिधूना।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में देर शाम एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के शव पर परिजनो का रो रोबुरा हाल है।
सोमवार की देर शाम इटावा जनपद के ऊसराहार थाना क्षेत्र के गाँव चित्तरपुरा निवासी 56 वर्षीय निर्देश पुत्र श्रीकृष्ण का शव कस्बे के सूरजपुर मोहल्ले में बीयर ठेका के पीछे मोहन के घर के समीप पड़ा मिला। मोहल्ले के लोगो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मृतक के भाई राजेश ने बताया कि 10 भाई बहिनों में तीसरे नंबर का था। बीते कुछ वर्षों से शराब का अधिक सेवन करने लगा था।जिस कारण अधिकतर घर से बाहर रहता था।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know