Top News

उप जिलाधिकारी और व्यापार संगठन की बैठक में अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा!

उप जिलाधिकारी और व्यापार संगठन की बैठक में अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा! 

बिधूना- खबर औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र से है जहां आज उप जिला अधिकारी ने कस्बे मे व्यापारियों द्वारा बढ़ाए जा रहे अतिक्रमण को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व नगर पंचायत के साथ बैठक की! जिसमे दुकानदारों को नाली तक ही सामान रखने का मानक दिया गया है!यदि मानक के आधार से ज्यादा बाहर तक सामान रखे हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही निश्चित रूप से की जाएगी तो वही नगर के मैंन चौराहे भगत सिंह पर अनाधिकृत रूप से  कई दुकानदारों के द्वारा अवैध अतिक्रमण किया जाता है जिससे चौराहे पर भीषण जाम  की स्थिति पैदा हो जाती है और बाहर से आने जाने वाले वाहन जाम मे फस जाते है! जाम की समस्या से निजात पाने के लिए बिधूना शासन व प्रशासन तथा नगर पंचायत ने योजना बना ली है! भगत सिंह चौराहे पे डिवाइडर के ऊपर कुछ दुकानदारों बर्फ बेचते है जो बर्फ पिघल कर पानी के रूप मे सड़क पर बहता है जिसके कारण कई मोटरसाइकिल वाले फिसल कर गिर जाते हैं इस समस्या को भी उप जिला अधिकारी के द्वारा संज्ञान में ले लिया गया है कस्बे के अंदर जल्द ही  अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा! बैठक में सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, ईओ नगर पंचायत बिधूना निषाद मधुरमय,सुमेंद्र पोरवाल, संजय गुप्ता, कौशल पोरवाल, बंटू गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم