Top News

औरैया 1 करोड़ से अधिक राशि की शराब हुईं जमीन में दफन

औरैया 1 करोड़ से अधिक राशि की शराब हुईं जमीन में दफन 

स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
दिनाँक -:- 12/5/2022

 कोर्ट के आदेशानुसार व शाशन की मंशा के अनुरूप औरैया जनपद में लगभग 1 करोड़ से अधिक मूल्य की शराब को  नष्ट कराई गई , सिर्फ सदर कोतावली में जिसमे अनुमानित कीमत 53 लाख रुपये आंकी गई शराब को जमींदोज किया गया ।

औरैया जनपद के समस्त थानों समेत सदर कोतवाली  में काफी पुरानी रखी थी शराब , न्यायालय के आदेश पर मुक़दमाती शराब को नष्ट किया गया , वही पुलिस अधीक्षक ने बताया अभी अन्य थानों में भी कराई जाएगी नष्ट।
सदर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रेक्टर एक डीसीएम भरकर देवकली चौकी के पास जेसीवी की मदद से  गहरे गड्ढे में अंग्रेजी शराब को डालकर कराई गई नष्ट ।

 औरैया थाना में कई वर्ष पुराना  हुआ जो माल था उसको चिन्हांकन किया गया जो कि अवैध शराब है।जिसकी अनुमानित कीमत 53लाख रुपये है। जिसका डिपोजल किया जा रहा है।जो पुरानी शराब है उसको निकाल कर के संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में डिपोजल किया जाता है।अभी यह थाना कोतवाली औरेया में चल रहा और आगे थाना फफूँद अजीतमल अन्य थानों में डिपोजल कराया जा रहा है।शराब डिपोजल के दौरान शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव वा पुलिस के जवान रहे मौजूद।

 पुलिस अधीक्षक के अनुसार शराब नष्टीकरण की कार्यवाही के तहत जनपद के समस्त थानों से लगभग 1 करोड़ से अधिक की शराब व सिर्फ कोतवाली औरैया में 53 लाख की शराब को जमींदोज किया गया ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم