Top News

लाठी डंडो से मारपीट कर घायल किया

लाठी डंडो से मारपीट कर घायल किया

शराब के नशे में युवक ने घर के दरवाजे पर बैठे व्यक्ति से की मारपीट

फफूंद,औरैया। थाना क्षेत्र के एक गाँव मे नशे में धुत एक युवक ने मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया,पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
     शुक्रवार की रात्रि में थाना क्षेत्र के गाँव बहादुरपुर निवासी सिपाही लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था, तभी शराब के नशे में धुत गाँव का ही युवक रवि पुत्र नेकराम आया, और गाली- गलौज करने लगा। मना करने पर लाठी-डंडो तथा लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जाँच कर पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने