Top News

घायल को अस्पताल पहुंचाकर बाइक चोर बाइक लेकर भागा

घायल को अस्पताल पहुंचाकर बाइक चोर बाइक लेकर भागा

गाँव भौंनकपुर से फफूंद आते समय थाने के पास गिर गया था बाइक सवार युवक

फफूंद,औरैया। शुक्रवार की शाम एक बाइक सवार अपनी बहन के देवर को उसके गाँव छोड़कर वापिस आ रहा था, थाने के पास वह बाइक सहित गिरकर चोटिल हो गया। एक बाइक चोर ने उसे अस्पाल पहुंचाने की कहकर उसकी बाइक पर उसे पीछे बिठाकर अस्पताल ले गया। घायल अस्पताल में बिठाकर चोर बाइक ले कर भाग गया।
    नगर से सटे गाँव सरांय बिहारीदास निवासी प्रीती पत्नी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी ससुराल थाना क्षेत्र के गाँव भौंनकपुर मे है। वह अपने पति और देवर के साथ अपने मायके सरांय बिहारीदास में आई हुई है। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे भाई विशाल व हमारे देवर को बाइक से छोड़ने हमारी ससुराल गाँव भौंनकपुर गया था। वापिस लौटने समय थाने के पास बाइक से गिरकर घायल हो गया। भाई विशाल ने बहन को बताया कि एक युवक ने उससे कहा कि वह अस्पताल पहुंचा देगा। घायल भाई ने उसको बाइक चलाने के लिए दे दी। वह स्वयं पीछे बैठ गया। बाइक चोर ने भाई को नगर स्थित एक अस्पताल में ले गया। बाइक से उतार कर उसने अस्पताल में बैठा दिया, और बाइक ले कर भाग गया। बाइक चोर अपना मुँह बांधे हुआ था। अस्पताल के आसपास  कई दुकानों में कैमरे लगे हुए है। खंगालने पर कुछ सुराग मिल सकते है। घायल विशाल ने बताया कि उसकी बाइक मुहल्ला ताहरपुर के सामने सड़क पर लड़ रहे कुत्तो से टकरा गई थी, जिससे गिरकर वह घायल हो गया था। सुबह जब पीड़ित थाने आया उसने पूरी घटना पुलिस को स्वयं बताई। फफूंद पुलिस ने  रिपोर्ट लिखने के बजाय कल आने की कहकर पुलिस ने टरका दिया। प्रभारी निरीक्षक फफूंद ललिता कुमारी से बात करने पर उन्होंने एस एस आई सुखराम सिंह को फोन दे दिया उन्होंने बताया कि वह नशे में था उसे खुद होश नही था कि वह कहां गिरा था इसमे क्या लिखा जाए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय दिलाने की बात कही है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने