Top News

संवेदना ग्रुप ने जनसेवा में प्रारम्भ की एम्बुलेंस

*संवेदना ग्रुप ने जनसेवा में प्रारम्भ की एम्बुलेंस* 

*एक कॉल पर 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी एम्बुलेंस सेवा*

*औरैया।*  शहर के प्रमुख समाजसेवी संगठन संवेदना ग्रुप ने अपनी सेवाओं में एक और आयाम प्रस्तुत किया है। संवेदना ग्रुप द्वारा आज एक एम्बुलेंस सेवा प्रारम्भ की गई। संस्था के सदस्यों द्वारा आज गोपाल वाटिका में एम्बुलेंस का जनता के लिए लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संरक्षक कमल वर्मा जी की पूज्यनीय माता जी उपस्थित रही  जिन्होंने पूजन-अर्चन कर सेवा प्रारम्भ की। पूजन कार्य आचार्य आनंद तिवारी द्वारा सम्पन्न कराया गया।    संस्थापक अध्यक्ष सक्षम सेंगर एवं अनुपम पोरवाल ने बताया कि संस्था एम्बुलेंस सेवा , मुक्तिधाम रथ सेवा , डीप फ्रीजर सेवा , अंत्येष्टि स्थल , निःशुल्क भोजन वितरण , निःशुल्क बुक बैंक , नेकी की दीवार , कपड़ा बैंक , वृक्षारोपण , निःशुल्क प्याऊ , गौरैया संरक्षण , निर्धन कन्या विवाह में मदद , कम्बल वितरण आदि सेवाएं निरंतर संचालित हो रही हैं। एम्बुलेंस सेवा , संवेदना परिवार की अभूतपूर्व सेवा है। यह जिनहित को ध्यान में रखकर प्रारम्भ की गई है। कमल वर्मा ,डॉ० एसएस ठाकुर,आदरणीया पल्लवी पाल, विष्णु गहोई , कौशल पहारिया, प्रशांत गुप्ता, रंजीत प्रताप सिंह , मनोज पोरवाल , धीरज शुक्ला, राम सजीवन गहोई , गुड्डू शिवहरे ,श्री योगेश पोरवाल , अनिल प्रकाश शुक्ल जी एडवोकेट, डॉ० योगेश विश्नोई , आशीष पोरवाल जी , राकेश गुप्ता , वैभव गुप्ता , अमित बरसाइयाँ जी, डॉ० एस० एस० एस० परिहार,श्री सूरज अवस्थी जी, डॉ० ओमवीर सिंह ,श्री तनुज अग्रवाल ,डॉ० जी० एन० अग्रवाल, एमआरपी.....महाराणा प्रताप ग्रुप ( मुख्य सूत्रधार / संचालक एसपी सिंह गौर ), जुगुल किशोर अग्रवाल , सुधीर कुमार अग्रवाल , अरविंद पोरवाल , अंकुर मित्तल , अखिल अग्रवाल , मुकेश पोरवाल , लक्ष्मी कांत द्विवेदी, नितिन पुरवार ,दिनेश गुप्ता आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया। संस्था द्वारा सभी सहयोगियों को संवेदना गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजीव गुप्ता , अखिलेश पोरवाल , बंटू बरसाइयाँ , ज्ञान सक्सेना , भीम सेन सक्सेना , नितिन गुप्ता , किशन गहोई , विजय गहोई, अनुज गुप्ता , शशि वर्मा , सौरभ भूषण शर्मा , आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने