*युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*
*औरैया।* शहर के मोहल्ला बनारसीदास में रविवार को एक युवक ने अपने ही घर पर छत पर बने टीनशैड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर युवक की मौत की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मोहल्ला बनारसीदास निवासी अंकित पाल (21) पुत्र कल्लू पाल ने रविवार की शाम लगभग पांच बजे अपने घर में छत पर बने टीनशेड के कमरे में रस्सी के सहारे गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि घटना के समय घर पर मां पड़ोस में गई थी। घर पर कोई नहीं था। पिता कल्लू पाल मिठाई की दुकान किए हुए है। जब वह शाम पांच बजे अपनी दुकान बंद करके घर पहुंचा और अपने पुत्र अंकित को नहीं पाया तो उसने छत पर जाकर देखा। जहां उसका पुत्र फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पास में ही उसका मोबाइल टूटा हुआ पड़ा था। इसकी जानकारी कल्लू द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि परिवार वालों ने बताया कि कुत्ता लाने के लिए अंकित जिद कर रहा था। जिस पर माता-पिता ने कहा कि पहले से ही एक कुत्ता घर में है ही दूसरा लाकर क्या करोगे। इसी से शायद उसने खफा होकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know