*दलित की भूमि पर दबंगों का असलाह के बल पर कब्जा*
*बिधूना,औरैया।* एक दलित ने अपनी परिवारिक भूमि पर क्षेत्र के कुछ दबंगों द्वारा असलाहों के बल पर दबंगई के बल पर जबरिया कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है| उप जिला जिलाधिकारी ने पीडित को मामले की जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा किन्द्रा निवासी संग्रह अमीन श्याम सुंदर पुत्र स्वर्गीय हरीराम ने उपजिलाधिकारी राम अवतार वर्मा को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी बिधूना बेला मार्ग पर पीएस भट्टा के सामने पारवारिक भूमि है।जिस पर दशकों से सभी खातेदार बराबर के कब्जेदार हैं। आरोप है कि विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़ियाई के प्रधान अंशु यादव ने बिना किसी सरकारी बंटवारे के एक खातेदार से अनुबंध कराकर असलाहों के बल पर मौके पर आकर अनाधिकृत कब्जा करने का प्रयास किया| जब उसने सरकारी बंटवारे के बिना भूमि पर अनाधिकृत निर्माण कर कब्जा किए जाने से रोका तो दबंगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी| पीड़ित की तहरीर पर उप जिलाधिकारी राम अवतार वर्मा ने राजस्व निरीक्षक एंव कोतवाली पुलिस को मामले की जांच आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं।भाजपा सरकार में भी दलित की भूमि पर कथित सपाइयों द्वारा असलाहों के बल पर अनाधिकृत कब्जा किये जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know