Top News

तहसील दिवस में आई 89 शिकायतें 13 निस्तारित

*तहसील दिवस में आई 89 शिकायतें 13 निस्तारित*

*बिधूना,औरैया।* शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में कुल 89 शिकायतें आई जिनमें 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों को एक  सप्ताह के भीतर गुणवत्ता परक ढंग से निस्तारित किए जाने के कड़े निर्देश दिए गये। इस अवसर पर  शासन की योजनाओं का निष्पक्ष एंव पारदर्शी ढंग से पात्रों को लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व एवं विकास विभाग से संबंधित आयी जबकि पुलिस खाधान्न समाज कल्याण विभाग से संबंधित आयी। शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस में कडाके की सर्दी के बावजूध भी फरियादियों की भारी भीड उमडी। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुन कर उसके गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए।इस अवसर पर पूर्वा किन्द्रा  निवासी संतोष कुमार दोहरे ने  एक जात विशेष दबंगों पर  असलाहों के बल पर पारवारिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा किए जाने का आरोप लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए| इस अवसर पर हमीरपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र सुरेश चंद्र ने माँ के नाम से बैनामा की प्लाट की भूमि पर पर दबंगों द्वारा  निर्माण कार्य में बाधा पहुचाये  जाने का आरोप लगाया। मुख्य विकास अधिकारी ने राजस्व निरीक्षक एंव कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर अवैध हस्तक्षेप रोके जाने को कहा।इस अवसर पर ग्राम पंचायत ताजपुर निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में मनमाने ढंग से  पारिवारिक सदस्यों के नाम काट दिये जाने का आरोप लगाते हुऐ नाम जुड़वाये जाने की मांग की।  ग्राम पंचायत डोंढापुर की प्रधान के पति संतोष वर्मा ने अपने साथ दो दिन पूर्व ब्लाक गेट के पास मारपीट लूट की घटना के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की एएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने को कहा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राम अवतार वर्मा , तहसीलदार जितेश कुमार वर्मा ,पुलिस क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह ,आदि अधिकारियों ने  फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर कई फरियादियों द्वारा पेंशन, राशन कार्ड, आवास आदि के लिए भी मांग की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना का पात्र व्यक्ति को लाभ पहुंचे इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को अपने स्तर से प्रयास करना चाहिये |इस अवसर पर अधधिशाषी अधिकारी निषाद मधुरमय  , बाल विकास परियोजना अधिकारी अखिलेश कुमार , खंड शिक्षा अधिकारी यादव , उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा कानून गो संदीप कुमार , प्रमोद कुमार , अशोक कठेरिया , केके तिवारी , सत्येन्द्र तिवारी ,सुधीर यादव डीपी सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने