अब औरैया में डाकिया घर पहुंचाएगा मतदाता पहचान पत्र-हुआ सूची का अंतिम प्रकाशन
औरैया इस बार डाक विभाग मतदाताओं तक उनका पहचान पत्र पहुंचाने का कार्य करेगा।
उत्तरप्रदेश न्यूज़21 संवाददाता, औरैया: इस बार डाक विभाग मतदाताओं तक उनका पहचान पत्र पहुंचाने का कार्य करेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। जिसके बाद स्पीड पोस्ट से मतदाताओं को उनके घर पहचान पत्र भेजने की तैयारी है। डाक विभाग की आमदनी बढ़ने के साथ ही लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। इसके लिए डाकियों को निर्देश जारी किए गए हैं।पांच जनवरी को मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन हो चुका है। इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग की विशेष पहल पर 35 दिनों तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। जिले में इस बार विधान सभा चुनाव- 2022 में 13426 नए मतदाताओं को मतदान करने का मौका मिलेगा। वहीं कुछ मतदाताओं ने त्रुटियों को दुरुस्त कराया है। नए मतदाताओं और त्रुटियां सुधार कराने वाले मतदाताओं को रंगीन पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे। यह पहचान पत्र डाक विभाग द्वारा भेजे जाएंगे। मालूम हो कि इससे पहले प्रशासन लेखपालों, बीएलओ के माध्यम से मतदाता पहचान पत्रों को भेजता था। यहां अक्सर शिकायत रहती थी कि कुछ कर्मचारी उसे मतदाता तक पहुंचाते ही नहीं। इससे मतदान के दिन मतदाताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने डाक विभाग से करार किया है। डाक विभाग के खर्च का भुगतान निर्वाचन विभाग करेगा। इसके लिए मतदाता को कुछ भी भुगतान नहीं करना होगा। पोस्टमास्टर डाकघर प्रभात कुमार ने बताया कि इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। स्पीड पोस्ट के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र संबंधित के घर भेजे जाएंगे
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know