Top News

अछल्दा रेलवे फाटक पर लगा भीषण जाम

अछल्दा रेलवे फाटक पर लगा भीषण जाम


अछल्दा कस्बे में लाइलाज बीमारी बन चुका जाम का झाम लोगों के लिए मुसीबत का सबक बन चुका है शुक्रवार फाटक के फफूंद रोड की तरफ बन रही इंटरलॉकिंग सड़क के कार्य चलते अछल्दा रेलवे फाटक पर भीषण जाम लग गया करीब एक घंटे तक वाहन चालक वहां फंसे रहे। इसे लेकर लोगों में रोष देखा गया।
बता दें कि कस्बे के 13केवि रेलवे फाटक इंटरलॉकिंग बिछाने का निर्माण कार्य चल रहा है वर्षों तक कार्य न होने के कारण समस्या बनी हुई है। हालांकि इन दिनों युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। ऐसे में सारा दबाव फफूंद से अछल्दा से विधूना रोड पर बना हुआ है। शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे से फाटक पर जाम लग गया  इस दौरान कई ट्रेनों को पास कराया गया। इसके कारण भीषण जाम लग गया। जिससे लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। इस बीच, वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मुसीबत से लोग जूझते रहे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने