Top News

कैंडिल मार्च निकालकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि

*कैंडिल मार्च निकालकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि* 

*फफूंद,औरैया।* चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी व अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हृदय विदारक मौत पर हर कोई गम में है। उनकी मौत पर नगर के लोगों ने ख्यालीदास तिराहे से होते हुए चमंगज तिराहे से अछल्दा चौराहे तक कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित करके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सीडीएस का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नगर के लोगो ने निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने जनरल की पत्नी व उनके साथ अन्य अधिकारियों की आत्मा को ईश्वर शांति दे और उनके परिवारों को इस हादसे को सहन करने की शक्ति दे। जनरल बिपिन रावत की मौत से देश को बड़ा नुकसान है।इस मौके पर नगर पंचायत प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला, सभासद प्रबल शर्मा,अंशु शुक्ला,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव, प्रसन्त तिवारी,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आलोक दिवाकर, मंगल नायक, विपिन राजपूत, प्रत्यंशु, देश कुमार, प्रसन्त मिश्रा, अरविंद कुमार, विकाश यादव, उदय राजपूत, दीपू राजपूत, अन्ना तिवारी, कपिल, कालू,आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने