*
*युवक के साथ मारपीट व फायरिंग में पांच गिरफ्तार*
*फफूंद,औरैया।* बीते मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर रोड के किनारे टैक्टर में कटिया मशीन लगाकर हरा चारा काट रहे एक ब्यक्ति को एक दर्जन बाइक सवार लोगो ने गाली गलौज करते हुये मारपीट कर घायल कर दिया था चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोगो के आने पर अपने आप को घिरा देख हवाई हवाई फ़ायरिंग करते हुये युवक भाग निकले थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखकर घायल को डाक्टरी परीक्षण हेतु अस्पताल भेज दिया था।गुरुवार को पुलिस में आरोपी पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वीते मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव सल्लाहपुर निवासी बीटू दोहरे पुत्र रमेश चन्द्र थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा था कि शाम को ककोर मार्ग पर स्थित सल्लाहपुर डेरा बंजारन के बीच रोड के किनारे टैक्टर में कटिया मशीन लगाकरके हरा चारा काट रहा था। तभी फफूंद की तरफ से बाइको पर आधा दर्जन से अधिक युवक आये और गाली गलौज करते हुये हॉकी व बेल्टों से मारपीट करने लगे चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े अपने आप को घिरता हुआ देख हवाई फायरिंग करते हुये भाग निकले।पुलिस पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा गया दिया था, तथा आरोपित युवको की तलाश जारी कर दी थी।गुरुवार को पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know