Top News

तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण शिविर का हुआ शुभारंभ

*तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण शिविर का हुआ शुभारंभ*

*बिधूना,औरैया।* सोमवार को  उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा विकासखंड क्षेत्र ऐरवाकटरा के ग्राम चंदौली  में महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान  भटौली  मुकेश कुमार द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से जुड़ने का आव्हान किया |उन्होंने कहा प्रत्येक आदमी नौकरी के लिए भाग रहा है। जबकि अपना रोजगार स्थापित कर के अच्छा पैसा कमाया जा सकता है साथ ही दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करवा सकता है। केंद्र प्रभारी  राजीव शुक्ला ने विभाग में चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया|इस अवसर पर  कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा  की गृह वैज्ञानिक डा. रश्मि यादव ने मूल्य संवर्धन  पर विशेष ध्यान देकर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया| उन्होंने क्षेत्रीय फसलों के आधार पर विभिन्न उद्योग स्थापित करने के लिए विस्तार पूर्वक वर्णन किया| उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पैदा हो रहे लहसुन की खेती से लहसुन से संबंधित पाउडर, अचार, पेस्ट, आदि बनाकर लाभ कमाया जा सकता है। इस अवसर पर  प्रभात कुमार वर्मा द्वारा खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद कैसे तैयार किए जाए तथा उनकी मार्केटिंग किस प्रकार की जाए विषय पर जानकारी दी गयी। केंद्र प्रभारी द्वारा बताया गया इस योजना से स्थापित इकाइयों को सरकार की तरफ से 50 प्रतिशत अधिकतम 1लाख उद्यमी को अनुदान के रूप में दिया जाता है। प्रशिक्षणार्थी आटा उद्योग, तेल उद्योग, डेयरी उत्पाद, मसाला उद्योग, अचार उद्योग, मुरब्बा उद्योग, आदि छोटे-छोटे उद्योग लगाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने