*गणित किट के प्रयोग से तार्किक क्षमता का होता विकास*
*सहार,औरैया।* दिनांक 20 दिसंबर 2021 दिन सोमवार को राज्य संदर्भ में सदस्य सुनील दत्त राजपूत द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय महिपालपुर एवं अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय कंचौसी बाजार विकासखंड सहार के बच्चों को शैक्षणिक अनुसमर्थन प्रदान किया गया।प्राथमिक विद्यालय महिपालपुर में एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने गणित किट में उपलब्ध विभिन्न 97 प्रकार के शैक्षणिक अवयवों के बारे में प्रायोगिक जानकारी प्रदान की एवं बच्चों के साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधि आधारित खेल करवाए गये। डोरी के माध्यम से विभिन्न ज्यामितीय आकृतियों के बारे में बच्चों की समझ विकसित की गई। रबर की विभिन्न रंगीन ज्यामितीय आकृतियों से विभिन्न प्रकार के पैटर्न बनाने से संबंधित समझ विकसित कराई गई।बच्चों को घड़ी देखना बताया गया। मिड डे मील मीनू के अनुसार स्वादिष्ट बनाया गया।बच्चों को फल वितरित किए गए।विद्यालय का भौतिक एवम शैक्षिक वातावरण संतोषजनक पाया गया।प्र.अ.राज कुमार कठेरिया, प्रा. वि.महिपालपुर एवं प्र.अ.प्रदीप कुमार शुक्ला ,अंग्रजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय कंचौसी बाजार के कुशल मार्गदर्शन में समस्त स्टाफ सहयोगात्मक ढंग से शैक्षाणिक कार्य कर रहे है।लगभग 40 प्रतिशत छात्रों ने निर्धारित कक्षा लक्ष्य के सापेक्ष दक्षताएं हासिल कर ली हैं।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know