Top News

तीन वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

*तीन वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार*

 *औरैया।* कोतवाली औरैया के  उ0नि0 प्रवीन कुमार  द्वारा वारण्टी अभियुक्त उमेश मिश्रा पुत्र अवध विहारी मिश्रा निवासी ज्ञानस्थली स्कूल के पास मोहल्ला बदनपुर थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न धाराओं से संबंधित थाना उरई जनपद जालौन का वारंटी था। इसी तरह से थाना कोतवाली औरैया के  उ0नि0  ग्रीश कुमार  द्वारा सबंधित विभिन्न धाराओं के अलावा दलित अधिनियम के तहत कलुआ उर्फ राहुल पुत्र राजेन्द्र कुमार चतुर्वेदी निवासी ग्राम करमपुर थाना कोतवाली औरैया को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया। इसी प्रकार थाना सहायल के उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र बाबूराम निवासी मान धवन थाना सहायल जनपद औरैया को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने