Top News

25 हजार के इनामिया ने न्यायालय में किया सरेंडर

*25 हजार  के इनामिया ने न्यायालय में किया सरेंडर*

*औरैया।* कोतवाली बिधूना में पंजीकृत लूट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे शातिर अपराधी सोनू यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी चौकना थाना किशनी जनपद मैनपुरी की हर सम्भव गिरफ्तारी हेतु औरैया पुलिस द्वारा दिनांक  बीते 9 दिसम्बर 2021 को 25 हजार रुपए का पुरुस्कार घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के निर्देशन में औरैया पुलिस द्वारा लगातार वांछित व इनामिया अभियुक्तों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते इनामिया अभियुक्त सोनू यादव द्वारा सोमवार को माननीय न्यायालय में सरेंडर कर दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने