*महाविद्यालय दिबियापुर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ*
*दिबियापुर,औरैया।* विवेकानंद ग्रामोद्योग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दिबियापुर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता के प्रभारी डॉक्टर इफ्तिखार हसन की देखरेख में स्वामी विवेकानंद के सर्व धर्म समभाव संबंधी विचारों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ रोहित गुप्ता एवं प्रोफेसर विनीत त्रिपाठी ने निबंध प्रतियोगिता के संयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभागता की। इस अवसर पर प्रोफेसर रीना आर्या ने निबंध प्रतियोगिता के परिणामों में पूर्णतया निष्पक्षता रहे इस हेतु उत्तर पुस्तिकाओं में नाम के स्थान पर कोड अलॉट करने में सहायता की।प्रभारी डॉ इफ्तिखार हसन ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा| प्राचार्य डॉ इ करार अहमद ने सूचित किया की निबंध प्रतियोगिता के मूल्यांकन का गुरु तर दायित्व का निर्वहन प्रोफेसर हसन डॉक्टर रोहित गुप्ता प्रोफ़ेसर विनीत त्रिपाठीएवं प्रोफ़ेसर रीना आर्य जी करेंगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know