Top News

बाइकों की भिड़ंत में सपा नेत्री के पति की हुई मौत

*बाइकों की भिड़ंत में सपा नेत्री के पति की हुई मौत*

 *इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में  दम तोड़ा* 

 *सहायल,औरैया।* मंगलवार की दोपहर सारी में  बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में सपा नेत्री के पति की मौत हो गई। वह सहायल  क्षेत्र के अपने गांव मुग़रिहा से वापस लौट रहे थे। उधर पत्नी सपा से प्रत्याशी के रूप में  दिबियापुर विधानसभा की दावेदारी की थी। वह सैफई गई हुई थी। सूचना मिलते ही वह रोती बिलखती अस्पताल पहुंचीं।
इटावा के ताखा ब्लॉक के रमपुरा निवासी राघवेंद्र यादव उर्फ राजू वर्तमान में परिवार सहित दिबियापुर रह रहे थे। राजू की पत्नी रश्मि यादव ने बीते पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था, और रनर साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने सपा में शामिल होकर विधानसभा टिकट की दावेदारी की। सोमवार की सुबह राघवेंद्र अपने ननिहाल मुग़रिहा में खेती का काम काज देखने गए थे। मंगलवार की दोपहर वह गांव से वापस लौट रहे थे।तभी सारी गांव के पास  सड़क पर जैसे ही वह आए उसी समय से सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। आस पास के लोगो ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से गम्भीर घायल राघवेंद्र को दिबियापुर सीएचसी भर्ती कराया गया जहां से रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल जाते समय राघवेंद्र ने दम तोड़ दिया। सूचना पर सैफई में मौजूद सपा नेत्री रश्मि यादव व परिवार के अन्य लोग भी रोते बिलखते पहुंच गए। दूसरी बाइक सवार को मामूली चोट आई है। सूचना पर पुलिस भी आ गई थी। इस सम्बन्ध ने सहायल थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि शव   को पोरस्मार्टम के लिए भेजा गया है ,अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्यवाही होगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने