*छात्रा ने लगाया छेड़खानी का आरोप रिपेार्ट*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र की एक ग्राम निवासनी 18 वर्षीय छात्रा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है, कि दिंनाक 09 दिसम्बर को वह अपनी बड़ी बहन के साथ घर से बाबरपुर स्कूल गयी थी। जहां वह बाबरपुर बाजार भी चली गयी। जहां से खरीददारी करने के बाद शाम को घर लौट रही थी, तभी अमित पुत्र मोतीलाल व साला विकास निवासी लक्ष्मणपुर मड़ैया मिले और घर छोड़ने की बात कही तो उनकी मोटर साईकिल पर बैठ गये शाम करीब साढे 6 बजे जैसे ही मोटर साइकिल निरंजन सिंह के खेत के पास पहुची तभी उक्त लोग बाथरूम के बहाना कर गाड़ी रोक दी, तथा ये कहते हुये कि तुमको बहुत चाहते है हाथ पकड़कर छेड़- छाड़ करने लगे, तथा बजरन किस करने लगे। तभी बड़ी बहन ने शोर मचाते हुये गॉव कीओर दोड़ पड़ी तभी गॉव के लोगो को आता देख उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जॉच शुरू कर दी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know