*संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत*
*रुरुगंज,औरैया।* रुरुगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम रौरी निवासी राजवीर सिंह पुत्र रामबाबू जाटव उम्र 40 बर्ष राजगीरी का कार्य था और शराब के नशे का सेवन करता था, जिस बजह से हर रोज घर पर लड़ाई झगड़ा चलता रहता था। बुधबार शाम भी किसी बात को लेकर घर पर आपस मे लड़ाई झगड़ा होने लगा, जिससे तंग आकर राजवीर ने रात्रि करीब 11 बजे घर से सौ मीटर दूर स्थित नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। रात को ही स्वजन बिना किसी सूचना के शव को घर ले आए, शोर होने पर पहुचे ग्रामीणों ने देखा तो राजवीर मृत पड़ा हुआ था। राजमिस्त्री की मौत सुबह होते होते पूरे क्षेत्र में फैल गयी सभी लोग मौत का कारण जानने की कोशिश में लगे रहे, ग्रामीणों की लोगो से हुई चर्चा के बाद मामला सामने आया। म्रतक के पिता रामबाबू ने बताया कि उनके पुत्र की मौत हार्टअटैक से हुई है।म्रतक की शादी 20 बर्ष पहले हुई थी उनके परिवार में पत्नी सहित 3 बेटे व 2 बेटियां है। गुरुवार सुबह ही राजमिस्त्री राजवीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस सम्बंध में पूछे जाने पर रुरुगंज चौकी इंचार्ज तनमय चौधरी ने बताया कि मामले की कोई सूचना नही मिली है न ही तहरीर दी गयी है।, जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know