*ट्रक की टक्कर से एलटी लाइन का बिजली पोल टूटा*
*अछल्दा,औरैया।* ट्रक की टक्कर से खम्भा टूटने के बाद कस्वे आपूर्ति बाधित हो गई बिजली कर्मियों ने टूटे पोल को हटवाया। वहीं, ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
कस्वा के हरीगंज तिराहे एक ट्रक चालक मौरंग उतारने आया था। लापरवाही में बिजली पोल में टक्कर मार दी। पोल टूटकर ट्रक के ऊपर गिर पड़ा। पूरी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। करंट फैलने की आशंका में लोग भाग खड़े हुए। उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। कस्वे की आपूर्ति बाधित हो गई। 5 घंटे बाद पोल को लगाकर विजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know