*ग्रामीणों ने भैंस चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा*
*बिधूना,औरैया।* बीती रात्रि कस्बे के सूरजपुर वार्ड में एक व्यक्ति को भैंस चोरी कर ले जाते समय ग्रामीणों ने दबोच कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। कोतवाली पुलिस ने पीडित भैंस स्वामी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर हिरासत में लिए गए चोर को न्यायालय भेज दिया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली में कई अन्य मुकदमें भी पंजीकृत हैं |वह कुछ दिनों पूर्व ही जेल से छूटकर आया है।
कस्बे के सूरजपुर वार्ड निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र धनीराम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है , कि उसकी भैंस दरवाजे के सामने टीन सैड में बंधी थी। रात्रि में अचानक भैंस के रेंहकने की आवाज सुनकर वह जाग गया इसी बीच अन्य लोग भी जाग गये| उसने दरवाजे से भैंस गायब देखी और आसपास के लोगों की मदद से खोजना शुरू किया तो उसे एक व्यक्ति भैंस ले जाते मिला जिसे दबोच लिया गया। पूछने पर उसने अपना नाम प्रदीप उर्फ अहीरा पुत्र वीरभान सिंह निवासी सामपुर बताया| आरोप है, कि कोतवाली पुलिस में प्रदीप उर्फ अहीरा के विरुद्ध कई अन्य मुकदमे भी पंजीकृत है।जिसमें वह जेल में रहकर बीते कुछ दिन पूर्व ही छूटकर आया है| कोतवाली पुलिस ने हिरासत में सौंपे गये व्यक्ति के विरुद्ध पीडित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया थहाँ से जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know