Top News

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों व सांसद ने किया कंचौसी रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण

*रेलवे बोर्ड के अधिकारियों व सांसद ने किया कंचौसी रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण*



कस्बावासियों की जनसमस्याओं से रूबरू हुए, लोगो को समस्या के जल्द समाधान का दिलाया भरोसा



*कंचौसी।औरैया*
सोमवार को कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों व अकबरपुर सांसद ने जनता की जनसमस्याओं को सुना, व साथ आये अधिकारियों से शीघ्र निस्तारण की बात कही।दैनिक यात्रियों ने सांसद देवेंद्र सिंह(भोले) व रेलवे बोर्ड के प्रयागराज मंडल के उप यातायात प्रबंधक दिव्यांशु शेखर उपाध्याय से बन्द चल रही शाम के समय टूंडला कानपुर ,सुबह के समय कानपुर से टूंडला व शिकोहाबाद से कानपुर और रात्रि के समय कानपुर से शिकोहाबाद मेमो ट्रेनों का शीघ्र संचालन व कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस का शीघ्र ठहराव करवाये जाने की मांग की,इस पर उप यातायात प्रबन्धक ने दैनिक यात्रियों को जल्द मेमो ट्रेनों का संचालन व ऊंचाहार एक्सप्रेस के ठहराव का आश्वासन दिया।वही कस्बे के लोगो ने सांसद व रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर प्रतिदिन कई घण्टो लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की व दोपहिया वाहनों के निकास के लिए अंडरपास पुल का निर्माण, स्टेशन पर लाइट व साफ सफाई की व्यवस्था, रेलवे क्रासिंग से स्टेशन संपर्क मार्ग निर्माण की मांग की,इस पर सांसद व अधिकारियों ने क्रासिंग पर लगने वाले जाम से निजात के सेतु निगम के अधिकारियों से वार्ता कर ओवरब्रिज निर्माण करवाया जाएगा, और कहा सर्वे करके क्रासिंग से स्टेशन रोड का एक सप्ताह के अंदर निर्माण किया जाएगा ,अंडरपास के लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों से बात कर शीघ्र सर्वे करवाया जाएगा और रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त करने का इटावा के अधिकारियों को निर्देश दिए व रेलवे स्टेशन पर खराब पड़ी लाइटो को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों कहा,और बुकिंग कार्यालय का जीणोद्धार के लिए निर्देशित किया और रेलवे स्टेशन पर निर्मित यात्री पुल की सीढ़ियों का मानक के अनुसार पुनः निर्माण करवाये जाने के लिए सांसद ने डीएफसी के अधिकारियों को निर्देशित इस इस मौके पर रेलवे डीईन कानपुर पीयूष कुमार, जीजीएम डीएफसी एस एच जोशी, पीडब्ल्यूडी एक्ससीएन  ओझा, एसडीएम डेरापुर ज्ञानेश्वर प्रसाद मिश्रा, सीओ डेरापुर आशा पाल सिंह, जिला पंचायत कानपुर देहात प्रतिनिधि दीपक सिंह गौर, ब्लॉक प्रमुख सहार ऋषि सिंह गौर, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह,जिला पंचायत सदस्य संदलपुर मंगल सिंह गौर, एस ओ मंगलपुर चन्द्रदेव यादव, आरपीएफ इंचार्ज फफूंद सहित सैकड़ों कस्बावासी मौजूद रहे।

फोटो - जनता की समस्याएं सुनते अकबरपुर सांसद व रेलवे बोर्ड के अधिकारी, व स्थलीय निरीक्षण करते हुए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने