पुरुष नसबंदी पखवाड़ा दो चरणों में 22 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा
'पुरुषों ने परिवार नियोजन को, अपनाया सुखी परिवार को आधार बनाया'थीम पर पुरुष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन
इटावा।।स्वास्थ विभाग द्वारा 'पुरुषों ने परिवार नियोजन अपनाया, सुखी परिवार का आधार बनाया थीम पर पुरुष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक द्वारा जो पत्र प्राप्त हुआ है उसी आधार पर स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों में जुट गया है। यह पखवाड़ा दो चरणों में मनाया जाएगा पहला चरण 22 नवंबर से 28 नवंबर के मध्य और दूसरा चरण 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा,यह कहना है परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ सुशील कुमार का। उन्होंने बताया इस बार 21 नवंबर को रविवार है इसलिए खुशहाल परिवार दिवस भी 22 नवंबर को मनाया जाएगा और पुरुष नसबंदी पखवाड़े की शुरूबात भी उसी दिन से होगी। इस दौरान प्रजनन स्वास्थ्य को देखते हुए पुरुष नसबंदी के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी और जो भी लाभार्थी को पुरुष नसबंदी से संबंधित भ्रांतियां आशंकाएं हैं उनका निवारण किया जाएगा।
डॉ सुशील ने बताया कि पुरुषों ने परिवार नियोजन अपनाया सुखी परिवार का आधार अभियान चलाया जाएगा विभिन्न स्तर पर व्यापक व सघन प्रचार प्रसार किया जाएगा। भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार पहले चरण में 22 से 28 नवंबर के मध्य मोबिलाइजेशन फेज के अंतर्गत जो भी टीमें इस अभियान से जुड़ी हैं वह प्रजनन स्वास्थ्य को देखते हुए पुरुष नसबंदी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही लाभार्थी को प्रोत्साहन राशि और पुरुष नसबंदी से संबंधित लाभ के बारे में भी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया प्रजनन स्वास्थ्य में पुरुषों की भागीदारी महिलाओं की तुलना में कहीं न कहीं कम है इसलिए लोगों में जागरूकता लाकर उन्हें सही मार्गदर्शन दिया जाना जरूरी है जिससे पुरुष भागीदारी को बेहतर बनाया जा सके।
डॉ सुशील ने बताया पहले चरण के अभियान में संचार संवाद स्थापित किए जाने के लिए पुरुष नसबंदी के स्वीकार्य करता पुरुष नसबंदी चैंपियन को चिन्हित किया जाएगा। पोस्टर,बैनर,पेंटिंग के द्वारा समुदाय के लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारियां देकर जागरूक भी बनाया जाएगा। पहले चरण में लोगों को मोबिलाइजेशन फेज के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों व विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सही और सटीक जानकारी दी जाएगी। दूसरा चरण 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा उसमें सेवा प्रदायगी चरण चलेगा और लोगों को बताया जाएगा प्रजनन स्वास्थ्य में पुरुषों की नसबंदी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक मामूली शल्य प्रक्रिया है जिससे कोई परेशानी नहीं होती है।
जिला परिवार नियोजन लॉजिस्टिक प्रबंधक अमित विश्वकर्मा ने बताया हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है इस अवसर पर भी स्वास्थ्य विभाग पुरुष नसबंदी स्वीकार्यता अपनाने के लिए लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया इस वर्ष पांच पुरुषों की नसबंदी के लक्ष्य के सापेक्ष में तीन पुरुषों की नसबंदी की जा चुकी है। उन्होंने बताया 21 तारीख का रविवार होने के कारण इस बार खुशहाल परिवार 22 नवंबर को मनाया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know