Top News

प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पहुंचेंगी प्रदेश सरकार की साढ़े 4 साल की उपलब्धियां*

*प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक पहुंचेंगी प्रदेश सरकार की साढ़े 4 साल की उपलब्धियां*

*प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों पर लगायी गयी प्रदर्शनी*

*जिलाधिकारी द्वारा प्रदर्शनी का किया जाएगा उद्घाटन*

*औरैया।* नुमाइश मैदान स्थल औरैया में सूचना विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मनमोहक प्रदर्शनी लगाई गयी है। प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियों से संबंधित जानकारी को प्रदर्शित किया गया है।
अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार  ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से वर्तमान प्रदेश सरकार की अब तक की सभी उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों के बीच में पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में सूचना विभाग के द्वारा प्रदर्शनी स्थापित की जा रही है। इसी क्रम में औरैया में 10 से 12 नवंबर तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा द्वारा बुधवार को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी का मकसद प्रदेश सरकार द्वारा साढ़े 4 वर्ष में जो उपलब्धियां अर्जित की गई है उसको आम जनता तक पहुंचाना है। प्रदेश सरकार द्वारा सोच इमानदार काम दमदार का नारा देते हुए गरीबों को मुफ्त राशन, मुफ़्त वैक्सीन, मुफ़्त इलाज, मिशन किसान, मिशन रोजगार, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, ओडीओपी आदि चलाये गये कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने