बिधूना। शुक्रवार को अछल्दा रोड पर शर्मा विश्वकर्मा मैथिल जन संदेश यात्रा के तहत आयोजित सम्मेलन में सपा को सर्व समाज का हितैषी बताया गया कहा गया सपा में सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व एंव सम्मान है । सम्मेलन के मुख्यातिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा भाजपा सिर्फ जुमले वाजों की पार्टी है |आज महगाई बेरोजगारी चरम पर है |किसान आत्महत्या करने को विवश है|प्रदेश में अराजकता का माहौल है |कहा प्रदेश की जनता भाजपा से मुक्ति चाहती है और सपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है |सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव , पूर्व मंत्री बिनोद यादव कक्का,सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह सेंगर ध्यान सिंह यादव, डॉक्टर नवल किशोर शाक्य, राम अवतार ओझा, ओम प्रकाश ओझा, मुकेश शर्मा, अंबार सिद्दीकी, राजेश शर्मा एडवोकेट, सुरेंद्र यादव, अरविंद यादव सभासद, भरत शर्मा एडवोकेट, सुशील वर्मा एडवोकेट विधानसभा प्रभारी, मौजूद रहे। इस अवसर पर आमआदमी पार्टी छोड़कर कई लोगों ने सपा में आस्था प्रकट की | ।इस अवसर पर सपा की उपलब्धियां गिनाते हुए, विश्वकर्मा समाज के लोगो से सपा का समर्थन करने का विधान सभा चुनाव में समर्थन करने की अपील की गयी|
शुक्रवार को अछल्दा रोड पर शर्मा विश्वकर्मा मैथिल जन संदेश यात्रा के तहत आयोजित सम्मेलन में सपा को सर्व समाज का हितैषी बताया गया कहा गया
बल्लू शर्मा
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know