दरोगा समेत पुलिस कर्मियों पर युवक ने फर्जी शराब में फंसाने व रुपया ऐंठने का मढ़ा आरोप
एसपी से शिकायत पर सीओ को सौंपी गई जांच पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप
बिधूना औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुर्वाबडे असजना निवासी रमेश पुत्र कन्हैयालाल कल्लू पुत्र जवाहर वीरू पुत्र सरनाम मोहन सिंह पुत्र हरगोविंद रामपाल पुत्र बटेश्वर दयाल सरवन पुत्र बटेश्वर व भारत समेत 7 लोगों को पुलिस द्वारा मछली पकड़ने का फर्जी आरोप लगाते हुए जबरन कार में डालकर ले जाने जबरन कार में डालकर कोतवाली ले और बाद में शराब के मामले में आरोपित कर फर्जी तरीके से कार्रवाई करने के बावजूद एक दलित छात्र को छोड़ने के नाम पर दरोगा द्वारा 7000 रुपए ऐंठने का आरोप लगाते हुए पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सीओ को मामले की जांच कर जल्द जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। बिधूना कोतवाली के दरोगा लोकेश कुमार समेत पुलिस कर्मियों पर 7000 की बंदरबांट करने और फर्जी मामले में फंसाने के लगे आरोप के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद एक बार फिर बिधूना पुलिस की दागदार छवि उजागर होती नजर आई है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष सीओ कार्यालय पर बयान के लिए मौजूद था वही जन चर्चा तो आम यह भी है कि पीड़ित पक्ष को मनाने के भी प्रयास पुलिसिया प्रयास जारी हैं ऐसे में देखना यह है कि इस मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय मिलेगा या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know