Top News

आज मनाया जायेगा ‘विश्व गठिया दिवस’स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं गठिया रोग को दूर भगाएं - डॉ विष्णु मल्होत्रा

आज मनाया जायेगा ‘विश्व गठिया दिवस’
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं गठिया रोग को दूर भगाएं - डॉ विष्णु मल्होत्रा

इटावा।।प्रतिवर्ष 12 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व गठिया दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद होता है कि लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक बनाया जाए,जिससे वह गठिया रोग से अपना बचाव कर सकें। पहला विश्व अर्थराइटिस दिवस 12 अक्टूबर 1996 में मनाया गया था तब से हर साल गठिया के रोग के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाया जा रहा है, यह कहना है डॉ भीमराव अंबेडकर जिला चिकित्सालय के ऑर्थो सर्जन डॉ विष्णु मेहरोत्रा का, उन्होंने बताया आज की बदलती जीवन जीवनशैली मोटापा और गलत खानपान की वजह से अर्थराइटिस रोग तेजी से बढ़ रहा है। डॉ मल्होत्रा ने बताया यदि हम स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तो गठिया रोग ही नहीं अन्य रोगों से भी निजात पा सकते हैं।यह रोग बेहद तकलीफ दे होता है। इसकी मुख्य वजह शरीर के जोड़ों में दर्द होना और चलने फिरने में परेशानी, यह एक जॉइंट या शरीर के कई जोड़ों को भी प्रभावित कर सकता है। डॉ मल्होत्रा ने बताया ऑस्टियोऑर्थराइटिस आमतौर पर 55-60 की उम्र में होता है, लेकिन आज कम उम्र में भी लोग आर्थरिटिस का शिकार बन रहे है। जिसका कारण है मोटापा और अनियमित जीवन शैली। उन्होंने बताया
आर्थराइटिस का सबसे आम प्रकार है। ऑस्टियोआर्थराइटिस। इसका असर जोड़ों, विशेष रूप से कूल्हे, घुटने, गर्दन, पीठ के नीचले हिस्से, हाथों और पैरों पर पड़ता है. खान-पान के तरीके भी इस बीमारी का कारण बन चुके, साथ ही शारीरिक एक्टिविटी भी इसका बहुत बड़ा जिम्मेदार है. आज गलत खानपान की वजह व  कई कारणों से  महिलाएं भी ऑर्थराइटिस का शिकार हो रही हैं।डॉ मल्होत्रा ने बताया इस बीमारी से बचाव के लिए जीवन शैली में बदलाव लाया जाए। जंक फूड और बाहर के खाने से बचें साथ ही नियमित तौर पर व्यायाम करें पौष्टिक भोजन लें।
डॉ मल्होत्रा ने बताया यदि बढ़ती उम्र में इस रोग से जो भी बुजुर्ग ग्रस्त हैं, व महिलाएं और युवा अपने खानपान में कुछ बदलाव कर इस रोग के असहनीय दर्द से बचाव कर सकते हैं। उन्होंने बताया गठिया के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं यह खाद्य पदार्थ-
1. लहसुनः
लहसुन हमारे शरीर की हडि्डयों को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों की रोकथाम के लिए सबसे मददगार उपाय है. लहसुन का रोजाना सेवन करने से हड्डियों के दर्द में आराम मिल सकता है. 
लहसुन का रोजाना सेवन करने से हड्डियों के दर्द में आराम मिल सकता है।
2. पत्तागोभीः
पत्तागोभी एक ऐसी सब्जी है जिसे सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. पत्ता गोभी को आपने कई चाइनीज फूड में इस्तेमाल होते हुए देखा होगा. लेकिन क्या आपको पता है, कि ये स्वाद ही नहीं शरीर के दर्द और हड्डियों के दर्द में भी आराम पहुंचा सकती है. 
3. मछलीः
मछली को हड्डियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. मछली में ओमेगा 3 फैटी-एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ओमेगा 3 फैटी-एसिड को अर्थराइटिस में काफी मददगार माना जाता है. मछली के सेवन हड्डियों के दर्द में आराम मिल सकता है.
4. हल्दीः
हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसे खाने के स्वाद और कलर को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी को एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर माना जाता है. हल्दी में मौजूद कुरक्युमिन गुण अर्थराइटिस की समस्या में आराम पहुंचाने का काम कर सकते हैं.
5. डेयरी प्रोड्क्टः
अर्थराइटिस के मरीजों को खाने में दूध, दही, पनीर का सेवन करना चाहिए. ताकि कैल्शियम की कमी न हो पाए, कैल्शियम की कमी से ये समस्या और बढ़ सकती है.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم