Top News

प्रतियोगिता में नौनिहाल बच्चो ने दिखाई प्रतिभा

*प्रतियोगिता में नौनिहाल बच्चो ने दिखाई प्रतिभा*

*फफूंद,औरैया।* नगर के अग्रणी शिक्षा संस्थान एक्सिस पब्लिक स्कूल में आज स्पून लेमन रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पीजी एलकेजी यूकेजी कक्षाओं के  छात्रों ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में बच्चों को अपने मुख में स्पून दबाकर उस पर नींबू रखकर दौड़ कर जाना था और उस नींबू को बिना गिराए मेज पर रखे गिलास में  डालना था इस मनमोहक प्रतियोगिता के द्वारा बच्चों को ध्यान केंद्रित करना सिखाया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पीजी के अरहम तथा एलकेजी की छात्रा दीपांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान यूकेजी के आर्या एवं एलकेजी की सौम्या ने प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान पर यूकेजी की अफिया एवं कक्षा पीजी की आकांक्षा रही। प्री प्राइमरी की एकेडमिक इंचार्ज तान्या त्रिपाठी ने विजयी बच्चों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया।विद्यालय के निदेशक श्री दीपक दीक्षित जी ने बच्चों को प्रतिस्पर्धात्मक अभियोग्यता एवं अभिरुचि का संज्ञान कराया। इस अवसर पर प्री प्राइमरी की शिक्षिकाएं रश्मि अवस्थी, रिया त्रिवेदी, आकृति त्रिवेदी, फिजा मेडम,अलशिफा मेडम आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم