*वैक्सीन के लिए युवको को हिम्मत देने वाले 107 वर्षीय मंगल प्रसाद का निधन*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन को लेकर लोगों में फैली भ्रातियो को दूर करके वेक्सीनेशन के लिए आगे आने की हिम्मत दिलाने वाले सबसे बुजुर्ग 107 वर्षीय मंगल प्रसाद का भोर निधन हो गया।उनके निधन पर तमाम लोगों ने उनके गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्दांजलि दी।
कोरोना महामारी से वचाव के लिए सरकार मुफ्त वेक्सीनेशन करवा रही है फिर भी ग्रामीण इलाके के लोग तरह तरह की अफवाहों के बहकावे में आकर स्वास्थ्य केंद्रों और वैक्सीन शिविरों पर जाकर वैक्सीन लगवाने से हिचक रहे थे। क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी 107 वर्षीय मंगल प्रसाद ने लोगों में हिम्मत भरी और खुद उन्होंने वैक्सीन लगवाई जिसके बाद गांव के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी हजारों ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाई। वह वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा चुके थे रविवार भोर उनकी अचानक मर्त्य हो गयी।उनके निधन की सूचना पर तमाम गांव के लोग वहां पहुंच गए और उन्हें श्रद्दांजलि अर्पित की।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know