Top News

सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं मे हुई जमकर गाली गलौज और नारे बाजी

सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं मे हुई जमकर गाली गलौज और नारे बाजी

कानपुर 
 
सपा नेता फतेहबहादुर गिल के     
नेतृत्व मे सैकडो कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के कार्यलय मे बेरोजगारी को लेकर ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कार्यालय के बाहर  ही रोक दिया । जिससे नाराज सपा कार्यकर्ता  कार्यलय के बाहर ही घरने पर बैठ गये। और नारेबाजी करने लगे। जिससे मंत्री के कार्यलय मे मौजूद भाजपा कार्यकर्ता भी बाहर निकल आएं। और दोनो तरफ से जमकर नारे बाजी होने लगी। दोनो तरफ से हो रही नारेबाजी से माहौल गर्म हो गया।  माहौल गर्म होते ही सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं मे गाली गलौज और धक्कामुक्की होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह दोनो पार्टी के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग करके माहौल को शांत कराया और सपा कार्यकर्ताओं को वापस भेजा । 

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने