Top News

औरैया करवाचौथ में उमड़ी बाजारों में भीड़

औरैया करवाचौथ में उमड़ी बाजारों में भीड़

स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा                                       करवाचौथ त्यौहार जिसमे सुहागिनें अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है , करवाचौथ पर्व के मद्दे नजर बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ दिखी , महिलाओं की भारी भीड़ के चलते बाजारों में दोबारा से रौनक लौट आई है ।
कोरोना महामारी के दौर के बाद अपने अपने पति की लंबी आयु के लिए रखने वाले व्रत की तैयारी के मद्देनजर बाजारों में अपनी जरूरत के सामानों की खरीददारी के लिए भारी भीड़ बाजारों में देखने को मिल रही है ।
बाजारों में इस समय साड़ियों ज्वैलर्स व कास्मेटिक की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ महिलाओं की देखने को मिल रही है ।
महिलाओं की खरीददारी के चलते बाजारों में दुकानदारों में इस समय खुशी देखने को मिल रही है ।
दुकानदारों के अनुसार अबकी बार कोविड महामारी के बाद बाजारों में रौनक लौट रही है , बाजारों में ज्वैलर्स की दुकाकनो के साथ साथ साड़ियों चूड़ियों समेत कॉस्मेटिक की दुकान पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने