Top News

औरैया महाविद्यालय गेट पर छात्र छात्राओं का प्रदर्शन नारेबाजी

औरैया महाविद्यालय गेट पर छात्र छात्राओं का प्रदर्शन नारेबाजी

स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
यूपी के औरैया जनपद महाविद्यालय प्रबंधन की गलती की वजह से लगभग आधा सैकड़ा छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में हो गया दरअसल विद्यालय प्रबंधन के द्वारा पहले तो बच्चों से फीस ले करके उनको एडमिशन दे दिया गया और वर्तमान समय में उन सभी छात्र छात्राओं को एडमिशन ना होने की जानकारी दी इससे उत्तेजित छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय गेट पर ही विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की छात्र छात्राओं के द्वारा की जा रही नारेबाजी से जानकारी प्रबंधन ने पुलिस को दी जिसकी सूचना पर पुलिस वहां पर मौके पर पहुंच गई छात्र छात्राओं का आरोप था कि आज से लगभग 15 दिन पहले इन सभी छात्र छात्राओं से एडमिशन के नाम पर रजिस्ट्रेशन के लिए फीस ले ली गई थी और आज जब स्कॉलरशिप इत्यादि के लिए एडमिशन फॉर्म संख्या मांगी गई तो विद्यालय प्रबंधन ने इन सभी का एडमिशन ना होने का हवाला दिया वही विद्यालय प्रबंधन के द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में m.a. की कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की संख्या पूरी ना होने की वजह से वह साबित पूछी शिक्षकों की वजह से इन सभी कक्षाओं का संचालन इसी शर्त पर किया जाएगा जब इन कक्षाओं में छात्र संख्या 35 हो जाएगी अगर छात्र संख्या 35 नहीं होती है तो इन सभी छात्र-छात्राओं का एडमिशन कैंसिल कर दिया जाएगा अपना एडमिशन कैंसिल हो जाने वह भविष्य अंधकार में हो जाने की जड़ से छात्र-छात्राओं में हड़कंप मचा हुआ है और विद्यालय प्रबंधन भी अभी इस मामले में कुछ नहीं कह पा रहा है अब देखना यह है कि आगामी समय में क्या होगा भविष्य इन छात्रों का ?

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने