औरैया इंजीनियर समेत 6 लोगो का कार समेत दिनदहाड़े अपहरण
स्थान -:- औरैया
रिपोर्ट -:- बल्लू शर्मा
यूपी के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड जैसी नवरत्न कंपनी में एप्टेक कंपनी में कार्यरत इंजीनियर सौरभ सिंह कुशवाहा अपने 5 साथियों के साथ कम्पनी की tuv गाड़ी से कम्पनी जा रहे थे तभी 3 बाइक पर सवार लगभग आधा दर्जन से अधिक बदमाशो ने असलहे के बल पर मय गाड़ी के अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गए , दिनदहाड़े इंजीनियर की समेत 6 लोगो के अपहरण की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया , आनन फानन में कई थानों के फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे व पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे , पुलिस ने पूरे जनपद में सख्त चेकिंग अभियान शुरू कर दिया , जिसपर लगभग 4 घण्टे के बाद पुलिस को अपहृत इंजीनियर समेत सभी 6 अपहार्तो को पुलिस ने सकुशल बरामद किया , पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के अनुसार इंजियर और उसके साथियों को सकुशल बरामद कर लिया और इंजीनियर की शिनाख्त के अनुसार सभी अपहरणकर्ताओं की पहचान हो गई जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें बनाकर शीघ्र गिरफ्तारी कि बात कही ।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार इंजीनियर ने बताया कि आरोपी दीपू यादव अपहरणकर्ता अपने किसी आदमी को काम पर लगवाने की धमकी देता रहा और आज उसी ने अपहरण किया ।
फिलहाल पुलिस आरोपी दीपू यादव और उसके साथियों की शीघ गिरफ्तारी के लिए जुट गई है ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know