*भाजपा सांसद के वादे हवा हवाई होते दिख रहे।*
*मौजूदा सांसद रामशंकर कठेरिया ने 2019 लोकसभा चुनाव में वादा किया था कि अछल्दा रेलबे स्टेशन पर इटावा से आगरा जाने बाली पैसेंजर को फफूंद से व कानपुर से फफूंद पैसेंजर को इटावा तक चलबाने का वादा किया किंतु यहाँ वादा उल्टा होते दिख रहा क्योंकि नई ट्रेन चलने की बजाय जो पूर्व में चल रही थी वो भी वन्द है।*
*बड़े दुर्भाग्य की बात है केंद्र से लेकर प्रदेश तक भाजपा सरकार है और मौजूदा में विधायक व सांसद भी भाजपा के ही है लेकिन विधायक से लेकर सांसद की नजर अछल्दा रेलबे स्टेशन पर नही पड़ रही है जहाँ अछल्दा ,रुरुगंज, विधूना तक के यात्री इसी स्टेशन से आवागमन करते है।*
*किसान ,व्यापारी, बीमारी से ग्रसित लोगो को आवागमन का उचित संसाधन न होने की वजह काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । बीमारी से ग्रसित लोगो को संसाधन न मिल पाने की वजह से अच्छे अस्पताल नही पहुच पाने के कारण सही इलाज मिलने से काल के गाल में समा जाते है।*
*भाजपा सरकार हर व्यक्ति की आय दोगुनी करने की बात करती है किंतु व्यापारियों को बाहर मंडी से खरीदारी न कर पाने से महंगाई की मार झेलनी पड़ती उसी वजह से ग्राहकों को भी महंगाई की मार पड़ती है फिर कैसे होगी आय दौगनी?*
*खोखले होते दिख रहे वादे......*
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know