जल निकास न होने से 500 बीघा धान की फसल हुई बर्बाद किसान परेशान
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की निर्माणाधीन पुलियों के कारण जल निकास बंद
अछल्दा औरैया। जल निकास बंद होने के कारण ग्राम पंचायत छछूंद के कई गांवों के किसानों की लगभग 500 बीघा धान की फसल जलमग्न हो कर बर्बाद हो गई है। जिससे किसान परेशान हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की पुलियों के निर्माण होने के चलते जल निकास बंद है।
बिधूना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत छछूंद क्षेत्र से होकर निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की पुलियो के हो रहे निर्माण के चलते जल निकास बंद होने के कारण छछूंद व गौतला गांव के किसानों की लाखों रुपए की लागत और मेहनत से उगाई गई धान की फसल जलमग्न होकर बर्बाद हो गई है जिससे किसानों की चिंता और बेचैनी काफी बढ़ी हुई है। बृजेश कुमार देवेंद्र कुमार प्रहलाद सिंह शिशुपाल सिंह बेचेलाल राजेंद्र सिंह इंदल रजेश दिनेश शिवनारायण किशन आदि पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन को शिकायती पत्र भेजकर जल्द जल निकास की व्यवस्था सुनिश्चित कराने और नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग करते हुए जल्द समस्या का निराकरण न किए जाने पर इसके खिलाफ तहसील कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की भी चेतावनी दी है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know