बिधूना । सेन्ट्रल बैंक के खाताधारकों ने सीएसपी संचालक पर धनराशि खाते में जमा न करने व फर्जीवाडा कर खाते से धनराशि आहरित करने का आरोप लगाते हुये शाखा प्रबन्धक को सीएसपी संचालक के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्यवाही कराने की मांग की। शाखा प्रबन्धक ने खाता धारकों को जल्द कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डोडापुर में कई खाताधारकों ने डोडापुर के सीएसची संचालक विजय कुमार पर फर्जीवाडा कर खाते से धनराशि निकालने व धनराशि जमा न करने का आरोप लगाया है। मुन्नी देवी पत्नी छेदालाल ने सीएसपी संचालक के पास 18 हजार रूपये की धनराशि जमा की गई जो संचालक द्वारा पासबुक में जमा कर दी गई लेकिन जब बैंक जाकर स्टेटमेन्ट निकाला तो उसमें रूपये जमा होने का स्टेटमेन्ट नहीं था। आरोप लगाया कि संचालक ने धोखाधडी करते हुये बैलेन्स चैक करने के बहाने अगूंठा लगाकर उसके 4 हजार रूपये निकाल लिये। लक्ष्मी पुत्री छेदालाल , छेदालाल पुत्र रामेष्वर दयाल निवासी डोडापुर ने भी सीएसपी संचालक के खिलाफ रूपये खाते में जमा न करने और फर्जीवाडा कर खाते से धनराशि निकालने का आरोप लगाया है। सेन्ट्रल बैंक शाखा बिधूना के शाखा प्रबन्धक ने सीएसपी संचालक के खिलाफ जांचकर नियामनुसार वैधानिक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know