बिधूना । शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 108 शिकयती पत्र आये । जिसमें से 18 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।इस मौके लेखपाल कालौनी बिधूना निवासी शैलेन्द्र ने दिये शिकायती पत्र में बताया कि कालोनी के आम रास्ते में 12 फीट की गली में झगडालू किस्म के लोगों ने 6 फीट पर अतिक्रमण कर रखा है कहने के बाबजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है जिससे मोहल्ले वासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कटरा सबहद निवासी गीता देवी ने आरोप लगाया कि उसके खेतों में लगे पेडों को विपक्षीगण उखाड रहे हैं विपक्षीगणों से वह भयभीत है। अमित तिवारी पुत्र प्रमोद कुमार निवासी अघारा ने दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वर्तमान प्रधान के हस्तक्षेप के चलते पंचायत घर अभिलेखों में सुरक्षित भूमि पर बनाने के स्थान पर दूसरी जगह बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं लोहियानगर बिधूना निवासी अरविन्द कुमार द्विवेदी ने आम रास्ते पर अतिक्रमण करने की शिकायत की। उपजिलाधिकारी राशिद अली ने सभी शिकायती पत्रों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये।
शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 108 शिकयती पत्र आये । जिसमें से 18 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
बल्लू शर्मा
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know